{"_id":"5d2774f88ebc3e6d0239464f","slug":"trackman-died-khalilabad-news-gkp313487993","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मौत
विज्ञापन
कुशीनगर जनपद के रहने वाले थे ट्रैक मैन प्रवीण
आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चुरेब रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर काम करा रहे रेल कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेल कर्मी की मौत से विभागीय कर्मी गमगीन थे।
बृहस्पतिवार को 11 बजकर 30 मिनट पर चुरेब रेलवे स्टेशन के समीप पटरी पर कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के मड़या गांव निवासी 30 वर्षीय ट्रैक मैन प्रवीण चतुर्वेदी काम कर रहे थे। वह पटरी के बीच में थे। इसी बीच आम्रपाली एक्सप्रेस डाउन पटरी पर आ गई। वह भागने का प्रयास करते तब तब वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इसके उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही काम कर रहे अन्य सहयोगियों ने इसकी सूचना आरपीएफ पुलिस चौकी खलीलाबाद को दी। सूचना पर मौके पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज श्याम राज पहुुंच गए। उन्होंने ट्रैक मैन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज श्याम राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी गई है।