फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   'Tiranga Yatra' taken out to demand restoration of the old pension scheme.

Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 21 Aug 2026 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
'Tiranga Yatra' taken out to demand restoration of the old pension scheme.
तिरंगा यात्रा निकालते अटेवा के सदस्य। स्रोत-सोशल मीडिया
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली तथा सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने हेतु अटेवा ने शुक्रवार को ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां ज्ञापन सौंपा गया। अटेवा ने निजीकरण के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। इस दौरान अटेवा ने करीब चार किमी पैदल मार्च की।
विज्ञापन

अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन के मुद्दे पर सरकार मौन है। पेंशन हमारा अधिकार है। पुरानी पेंशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। टेट की अनिवार्यता से लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

अटेवा से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों ने शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल से तीन बजे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की। यात्रा मुख्य शहर, बाईपास, पुलिस लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल मंत्री अटेवा मुकेश कुमार यादव, नवीन त्रिपाठी, अमरेश चौधरी, हरिकिशोर सिंह, पंकज चौधरी, संत कुमार चौधरी, रेनू अग्रहरि, इंदू यादव, प्रवीण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed