फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tiled houses collapsed due to rain

बारिश से खपरैल के मकान ढहे

Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Tiled houses collapsed due to rain
बारिश से खपरैल के मकान ढहे
विज्ञापन

- छितरापार गांव में दो दिन में तीन घर गिरे, बेघर हुए परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदौर/मेंहदावल (संतकबीरनगर)। तहसील के बेलहर ब्लॉक के छितरापार गाव में दो दिनों के भीतर ही लगातार हो रही बारिश से दो खपरैल का मकान भरभराकर गिर गया। इनमें जीवनयापन करने वाले परिवार के सामने रहने के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है।
गांव में परिवार के साथ जीवन गुजर बसर करने वाले रामदेव यादव पुत्र बदरी व विद्यावती पत्नी स्व. महादेव अपने पुश्तैनी खपरैल के मकान में रहते थे। उनका पुश्तैनी मकान पहले से ही जर्जर था। दो दिनों पहले लगातार हुई भारी बारिश की मार उन दोनों का मकान नहीं झेल पाया। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन

शनिवार को अब्दुल कलाम पुत्र सफात का भी मकान भी भारी बारिश से भरभराकर
ढह गया था। इसके बाद उन लोगों को भी अपने मकान के गिरने की आशंका होने लगी। शनिवार को सायंकाल को उनका भी मकान ढह गया। जिससे उसमें रखे सामान व अनाज बर्बाद हो गए। इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। उन्होंने कहा कि बारिश में काम नहीं मिलने के कारण वह परिवार का भरणपोषण सही ढंग नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने तहसील प्रशासन को मकान गिरने की सूचना दे दी है। लोगों ने प्रशासन से हलका लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार को भरण-पोषण के लिए सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed