{"_id":"6a7f5a2e7a0588a758032bb5","slug":"three-samples-of-laddus-collected-for-testing-notice-issued-to-the-mini-mart-operator-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155618-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जांच कर लड्डू के लिए तीन नमूने, मिनी मार्ट संचालक काे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जांच कर लड्डू के लिए तीन नमूने, मिनी मार्ट संचालक काे नोटिस
विज्ञापन
लड्डू का नमूने लेती टीम। स्रोत-सूचना विभाग
संतकबीरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान विभिन्न स्थानों ने लड्डू के तीन नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इसके तहत राम बचन स्वीट्स हाउस बखिरा का निरीक्षण कर बूंदी के लड्डू व बेसन के लड्डू का नमूना संग्रहीत किया गया। उन्होंने बताया कि सुग्रीव कुमार बखिरा सहजनवां रोड की लड्डू निर्माण इकाई का निरीक्षण कर बूंदी के लड्डू का नमूना संग्रहीत किया गया तथा मौके पर गंदगी पाए जाने पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।
एक अन्य प्रतिष्ठान बासुएद्दीन मिनी मार्ट दुधारा का निरीक्षण किया गया व पाई गई कमियों के दृष्टिगत नोटिस निर्गत किया गया। इस प्रकार कुल तीन नमूने संग्रहीत किए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता शामिल रहे।