{"_id":"6a0b5de03846088e340b32d9","slug":"three-people-were-injured-after-entering-a-house-over-a-land-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150760-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर स्थित काजीपुर तेलीटोला में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता सुनैना पत्नी दिनेश निवासी काजीपुर तेलीटोला, मगहर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मई की रात करीब 12:00 बजे गांव के संजय, विपिन तथा गौरी लाठी-डंडा और ईंट लेकर छत के रास्ते उसके घर में घुस आए। आरोप है कि विपक्षियों ने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसके पति दिनेश की पिटाई शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र सोनू और मोनू को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में दिनेश और सोनू का सिर फट गया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देते गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।