फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three cyber fraud victims get back Rs 13,271

Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को वापस मिले 13,271 रुपये

Tue, 13 Oct 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three cyber fraud victims get back Rs 13,271
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों को बेलहरकला पुलिस ने राहत दिलाई है। साइबर क्रैक अभियान के तहत पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तीन मामलों में 13,271 रुपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराए हैं। पुलिस ने साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान कॉल, लिंक और एपीके फाइल से सतर्क रहने की अपील की है।
जंगल दशहर निवासी फातिमा खातून को 29 मई को अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल कर अनुचित दबाव बनाया और धोखाधड़ी करके 36,400 रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित करा लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज मामले में पैरवी कर 5,268 रुपये वापस कराए।
विज्ञापन

इसी तरह भगौसा निवासी आशुतोष कुमार से 31 अगस्त को सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। उनके खाते से 4,980 रुपये स्थानांतरित कर लिए गए थे। पुलिस की कार्रवाई से पूरी धनराशि वापस मिल गई। वहीं, मोतीपुर निवासी राममिलन प्रजापति के मोबाइल में 20 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर फोन हैक कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके खाते से 43 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में पुलिस ने 3,023 रुपये वापस कराए। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति की कॉल पर भरोसा कर उसके दबाव में लेन-देन न करें। अपना ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। अनजान लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड करने से भी बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed