{"_id":"6117f5308ebc3ee02773c0b3","slug":"three-associate-proffesor-become-principal-khalilabad-news-gkp4056004190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरपीजी कॉलेज के तीन एसोसिएट प्रोफेसर बने प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरपीजी कॉलेज के तीन एसोसिएट प्रोफेसर बने प्राचार्य
विज्ञापन
प्राचार्य पद पर चयन होने के बाद एचआरपीजी कालेज में पूष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर स्वागत किया गय
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरपीजी कॉलेज के तीन एसोसिएट प्रोफेसर बने प्राचार्य
- उच्चतर शिक्षा आयोग से हुए हैं चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के तीन शिक्षकों का चयन प्राचार्य के पद पर हुआ है। उनका चयन उच्चतर शिक्षा आयोग प्रयागराज के जरिए किया गया है। इसकी सूचना मिलने पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों ने माला पहना कर बधाई दी।
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा, राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डीएन पांडेय और राजनीति विज्ञान के ही एसोसिएट प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का चयन प्राचार्य पद पर हुआ है। शुक्रवार को उच्चतर शिक्षा आयोग प्रयागराज के जरिए आए परिणाम में इनका चयन हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर शनिवार को कॉलेज परिसर में बधाई देने वालों का सिलसिला लग गया। कॉलेज के शिक्षकों ने तीनों लोगों को माला पहना कर बधाई दी। डॉ. विजय कृष्ण ओझा ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि यहां के तीन शिक्षकों का चयन प्राचार्य पद के लिए हुआ है। यह इन शिक्षकों के मेहनत का फल है। बधाई देने वालों में डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. राजेश चंद मिश्र, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. विजय राय, डॉ. राजेश गुप्त, डॉ. अमरनाथ पांडेय, डॉ. शशिकांत राव, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. संध्या राय, पुरूषोत्तम पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।