{"_id":"6ad3ddb14382555742076f1e","slug":"youth-beaten-after-being-intercepted-on-the-road-fir-registered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159121-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ते में रोककर युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ते में रोककर युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी गोला बाजार में रास्ते में रोककर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोला बाजार निवासी विनय राय ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 14 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे मोहल्ले के आकाश, निशा और पप्पू ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि तीनों गालियां देने लगे। विरोध करने पर लात-घूंसों, लाठी-डंडों और ईंट से मारपीट की।
इससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद