{"_id":"6ad3dc74a2c1851fa00dc4d7","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-159159-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महुली (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में शनिवार सुबह आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया।
देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह के बड़े भाई मुनीब सिंह (49) के रूप में हुई।
घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन के मुताबिक, मुनीब सिंह शुक्रवार रात गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित भगवती जागरण में शामिल होने गए थे। रात में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे लेकिन उनका पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव में आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटके देखा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान मुनीब सिंह के रूप में होने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलने पर महुली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।