{"_id":"670035a56633caa1d8036f80","slug":"threat-to-the-person-who-complains-about-putting-up-hoarding-of-pakistani-maulana-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121741-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पाकिस्तानी मौलाना की होर्डिंग लगाने की शिकायत करने वाले को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पाकिस्तानी मौलाना की होर्डिंग लगाने की शिकायत करने वाले को धमकी
Sat, 05 Oct 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
- पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, सीओ को सौंपी गई मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल।
नगर पंचायत मेंहदावल के एक मोहल्ले में बारावफात पर लगे एक बैनर में पाकिस्तानी मौलानाओं के फोटो लगाने का मामला आरोपियों के जेल जाने के बाद भी शांत नहीं हो रहा है। इस मामले की शिकायत करने वाले युवक को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित युवक ने अपनी सुरक्षा और कार्रवाई को लेकर एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपा है, जिस पर एसपी ने सीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मेंहदावल नगर पंचायत के ठठराही हरदीहट्टा मोहल्ला निवासी आशीष कुमार का कहना है कि बारावफात के दिन कस्बे में पाकिस्तानी मौलानाओं के होर्डिंग लगे थे। इस मामले को सबसे पहले उसने ट्वीट कर उजागर किया था और पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद इस मामले में दो लोग जेल भेजे गए। अब युवक को कुछ लोग धमकी दे रहे हैं। आशीष के अनुसार, 24 सितंबर को कुछ लोग उसके घर आए और धमकी दी कि तुमने शिकायत की है। इसका अंजाम बुरा होगा। इसके बाद तीन अक्तूबर को फिर धमकी मिली। आशीष ने बताया कि एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। धमकी देने वाले उसे व परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित आशीष कुमार का कहना है कि धमकी देने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इस मामले में एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मेंहदावल पुलिस को घटना से जांच करते हुए विधिक करवाई करने के साथ आख्या तलब की है। एसपी के आदेश के बाद मेंहदावल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एलआईयू की जांच भी अंतिम दौर में, कई संदिग्धों के नाम और सामने आए
उधर, इस मामले में एलआईयू की जांच भी अंतिम दौर में है। टीम कई संदिग्धों को चिह्नित करते हुए अपनी जांच आख्या तैयार कर रही है। इस मामले में दो आरोपी जेल में है, जबकि एक आरोपी किशोर होने के कारण सुधार गृह में भेजा गया है। हिंदू संगठन से जुड़े लोग युवक को धमकी मिलने के मामले की जानकारी होने के बाद से ही आक्रोशित हैं।
मेंहदावल निवासी आशीष कुमार ने शिकायत पत्र देकर धमकी मिलने की बात कही है। मामले की जांच के लिए एसओ को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर जो भी शामिल होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यजीत गुप्त, एसपी