फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Those who made outstanding contributions to the campaign were honored with certificates.

Sant Kabir Nagar News: अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Tue, 28 Apr 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Those who made outstanding contributions to the campaign were honored with certificates.
एआरटीओ ने ‘‘एहसास-डे केयर सेंटर’’’’ के टीम को सम्मानित किया। स्रोत​-सूचना विभाग
संतकबीरनगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने अहसास डे केयर सेंटर की तरफ से संचालित जनजागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए टीम को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संस्था ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही संस्था ने नशामुक्ति अभियान और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भी सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अहसास डे केयर सेंटर की ओर से रैलियों और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन, नशे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

साथ ही संस्था ने भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। इस अवसर पर एआरटीओ ने संस्था के निदेशक आनंद कुमार त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रत्नेश कुमार त्रिपाठी, शाहनवाज, अमीरुद्दीन कादरी, तमन्ना खातून एवं दिलनवाज को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed