फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   thives theft in policeman house

महिला सिपाही के घर से जेवरात चोरी

Sun, 15 Dec 2019 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
thives theft in policeman house
कोतवाली में तहरीर देने पुहंची पीड़ित महिला सिपाही - फोटो : KHALILABAD
महिला सिपाही के घर से जेवरात चोरी
विज्ञापन

- गोंडा जनपद में पुलिस कार्यालय में है तैनात
- खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र गायत्रीपुर मोहल्ले में महिला सिपाही के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर में रखे करीब एक लाख रुपये के कीमत के जेवरात उठा ले गए। रविवार को पीड़ित महिला सिपाही ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला के घर में पांच दिन से कोई नहीं था। चोरी की घटना किस दिन की है इस बात का पता नहीं चल सका है।

महुली क्षेत्र के जमुनी कला गांव की रहने वाली बबिता सिंह पत्नी स्वर्गीय विजय भान सिंह गोंडा जनपद में एसपी कार्यालय में सिपाही के पद पर तैैनात है। वह खलीलाबाद शहर के घोरखल के पास गायत्रीपुरम मोहल्ले में मकान बनवाई हैं। उनका बेटा बाहर रहकर पढ़ाई करता है। जबकि बेटी उनके पास ही रहती है। वह गोंडा से बीच-बीच में खलीलाबाद अपने आवास पर आती रहती है। पांच दिन पूर्व वह खलीलाबाद से गोंडा ड्यूटी पर गईं थी। रविवार को घर लौटी तो बाहर गेट पर ताला बंद था और अंदर कमरे का ताला टूटा था। कमरे के अंदर रखी आलमारी का लॉकर भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित महिला सिपाही बबिता सिंह ने बताया कि चोर गेट के रास्ते अंदर घुस गए और फिर ताला तोड़कर कमरे को खंगाला। चोर उसके घर से सोने की दो चेन, दो अंगूठी, दो कान की बॉली, चादी का सिक्का, चांदी का मोर आदि कीमती जेवरात उठा ले गए। चोर उनके घर से करीब एक लाख कीमत का सामान उठा ले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। इधर मोहल्ले के लोग महिला सिपाही के घर में हुई चोरी की घटना से सहम गए है। लोग पुलिस की गश्त के दावे को लेकर सवाल उठा रहे है। एसएसआई सुभाष मौर्या ने बताया कि पीड़ित महिला सिपाही की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed