{"_id":"658b0ff2e9c6d58c49027f66","slug":"thieves-entered-car-garage-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-7355-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कार गैरेज में घुसे चोर ने उड़ाया मोबाइल फोन व सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कार गैरेज में घुसे चोर ने उड़ाया मोबाइल फोन व सामान
Tue, 26 Dec 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास के पास छोटी सरौली स्थित कार गैरेज में घुसे चोर ने दुकानदार का मोबाइल फोन व 50 हजार की कीमत का सामान चुरा ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह दुकानदार की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन की।
जानकारी के अनुसार, छोटी सरौली गांव स्थित दुधारा थाना क्षेत्र के डिघवा गांव निवासी मनोज दूबे ने कोतवाली पुलिस को बताया कि हाईवे के किनारे उनकी कार गैरेज है। 25 दिसंबर की रात करीब 11:40 बजे गैरेज के पीछे खेत के रास्ते से चोर उनकी दुकान में घुस गए। पहले उसने दुकान में सुरक्षा के लिए लगे चार में तीन सीसीटीवी को तोड़ दिए। इसके बाद जहां पर वह सोए हुए थे वहां से मोबाइल ले लिया। इसके बाद दुकान से दो एलाव व्हील, दो टायर चुराकर ले गए। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि दुकानदार ने चोरी के मामले में सूचना दी है। दुकान के सीसीटीवी में चोर कैद भी हुआ है। संवाद