{"_id":"68b8898a27c98f80420b9757","slug":"there-will-be-trials-for-sports-for-state-level-competition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137889-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खेलों का होगा ट्रॉयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खेलों का होगा ट्रॉयल
Thu, 04 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, बाॅस्केटबाल, हॉकी आदि खेलों के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्राॅयल स्टेडियम में होगा। इसके लिए इन खेलों के ट्राॅयल की तिथि घोषित हो गई है। यही खिलाड़ी जिले से लगायत मंडल में सफल होने पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। स्टेडियम में ट्राॅयल को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
उपक्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक, बालिका की कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, बाॅस्केटबाल, हॉकी का प्रदेश स्तरीय खेल का आयोजन होना है। यह खेल आठ सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच विभिन्न जनपदों में आयोजित है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जनपदीय ट्राॅयल होना है, जिसमें कबड्डी सब जूनियर बालिका और बालक का ट्राॅयल आठ सितंबर को, बैडमिंटन सब जूनियर बालक व बालिका का आठ सितंबर, बास्केटबाल सब जूनियर बालक का आठ सितंबर, जबकि इन सभी खेलों का मंडलीय ट्राॅयल बस्ती में नौ सितंबर को होना है।
विज्ञापन
इसके साथ ही फुटबाल जूनियर बालिका का ट्रायल 10 सितंबर को और मंडलीय ट्रायल 11 सितंबर को होगा। हॉकी सीनियर महिला का जनपदीय ट्रायल चार सितंबर और मंडलीय ट्राॅयल नौ सितंबर को होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को चयन ट्राॅयल में आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर आने को कहा है।