{"_id":"67d2eabf98ae526c710284d0","slug":"there-will-be-a-ban-on-the-entry-of-heavy-vehicles-in-the-city-today-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-129868-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आज शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आज शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
Thu, 13 Mar 2025 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 13 Mar 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर किया गया रूट डायर्वजन।
संतकबीरनगर। होली के दिन शहर में बड़े वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे में बड़े वाहनों को सरैया बाईपास से होकर तितौवा होते हुए धनघटा की ओर भेजा जाएगा। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगाया जाएगा।
जनपद में होली और जुमा की नमाज आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सभी थाना के लिए 59 रिजर्व क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) और मुख्यालय के लिए 11 क्यूआरटी गठित की गई है। होली और जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने तीन जोन, आठ सेक्टर और 31 सब सेक्टर बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। दिन में दो बजे तक होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके बाद जुमा की नमाज मस्जिद में अदा की जाएगी। कोतवाली खलीलाबाद में कोतवाल के साथ ही एसओ महिला थाना को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा थाना बेलहरकला को छोड़कर सभी थानों पर एक-एक इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं।
शांति पूर्ण पर्व को संपन्न कराने के लिए पूरे जिले में नौ एसओ, सात इंस्पेक्टर, 79 एसआई, 304 हेड कांस्टेबल, 51 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएससी, 98 होमगार्ड, एक एपी गार्द और तीन फायर टेंडर को लगाया गया है।