{"_id":"27f097705a237110b4d598bdc007a846","slug":"there-were-children-at-the-anganwadi-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिले बच्चे
अमर उजाला/संतकबीरनगर
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर लोहिया गांव की जांच के लिए नियुक्त जिला
विज्ञापन
युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को सेमरियावां ब्लॉक
के डॉक्टर राममनोहर लोहिया समग्र गांव बत्सीबत्सा का निरीक्षण किया। इस
दौरान वहा के आंगनबाड़ी केंद्र पर कोई भी बच्चा मौके पर नहीं मिला।
इसके साथ ही सुपरवाइजर के छह माह से न आने की शिकायत गांव वालों ने की। जिला युवा कल्याण अधिकारी बत्सीबत्सा गांव में पहुंच कर एक-एक कर योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की।
उन्होंने मौके पर लोहिया आवास के लाभार्थियों के साथ बैठक कर दीवार स्तर तक का कार्य दस दिनों में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र के सुपरवाइजर के छह माह से न आने की शिकायत गांव वालों ने की।
जिस पर युवा कल्याण अधिकारी ने फोन पर सीडीपीओ से नाराजगी जताई। गांव में स्थित कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। जहां पर दुकान का नाम व रेट बोर्ड नहीं लगा था।
जिस पर कोटेदार को फटकारा और दो दिन में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने 25 लोहिया आवासों का भूमिपूजन कराकर स्वयं नींव र्की इंट रखी।
इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी ने गांव में क्रिकेट खेल कर बच्चों को शिक्षा के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि लोहिया गांव पर शासन की विशेष नजर है। गांव में मौजूद अधिकारी ईमानदारी पूर्वक कार्य करे।