फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There was chaos in the house on the death of the head

Sant Kabir Nagar News: प्रधान की मौत पर घर में मचा कोहराम

Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in the house on the death of the head
 प्रधान के घर जुटी महिलाएं। संवाद
सांथा। विकास खंड क्षेत्र के फुलवरिया गांव के ग्राम प्रधान सालिकराम चौधरी का बस्ती में निधन हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर नाराजगी जताई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। गांव में लोगों की भीड़ घर पर उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

फुलवरिया के प्रधान सालिकराम चौधरी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार शाम को परिजनों ने उन्हें बस्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि अस्पताल के लोगों ने उनके इलाज में लापरवाही की। बेटा राजन चौधरी ने कहा अस्पताल प्रशासन ने जो लापरवाही की है उसकी जांच होनी चाहिए। इलाज में लापरवाही के कारण ही मेरे पिता की जान गई है। वहीं दूसरे बेटे राजकुमार ने कहा कि देर रात मेरी बात उनसे हुई, उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा, जिसकी शिकायत मैंने डॉक्टरों से की, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। अगर हम लोगों की बात सुनी होती तो आज पिता जिंदा होते। इतना कहकर वह रोने लगे। प्रधान अपने पीछे पत्नी राधिका देवी और छह पुत्रों को छोड़ गए हैं। उनके पुत्रों में राजन चौधरी (38), राजकुमार चौधरी (35), आशीष चौधरी (34), राहुल चौधरी (32), सुंदर चौधरी (20) और दीपक चौधरी (18) शामिल हैं। सालिकराम गांव में ही गिट्टी-मोरंग की दुकान भी चलाते थे।
विज्ञापन

----------



प्रधान के निधन पर लोगों ने शोक जताया
प्रधान सालिक राम चौधरी के निधन पर विजय बहादुर पांडेय , विनोद दूबे , सोनू चौबे , मुकेश कुमार यादव, राजेश प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह, अतीक अहमद, रवि अव्वल आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed