{"_id":"634c4072ff0fbf2a4e210e54","slug":"there-was-a-jam-as-soon-as-the-exam-was-left-there-was-a-hi-repentance-for-the-ride-khalilabad-news-gkp454284010","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा छूटते ही लगा जाम, सवारी के लिए मची हाय तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा छूटते ही लगा जाम, सवारी के लिए मची हाय तौबा
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी परीक्षार्थियों की भीड़।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
परीक्षा छूटते ही लगा जाम, सवारी के लिए मची हाय तौबा
जिले के 15 केंद्रों पर शामिल हुए 11935 परीक्षार्थी
एडीएम और एएसपी ने परीक्षा केेंद्रों का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) रविवार को दो पालियों में 15 केंद्रों पर हुई। परीक्षा छूटते ही शहर में जाम लग गया। गंतव्य जाने के लिए गैर जनपद से आए परीक्षार्थियों को घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। बस हो या ट्रेन दोनों देखते ही देखते खचाखच भर जा रहे थे। फिर भी कई परीक्षार्थियों को जगह नहीं मिल पा रही थी।
रविवार की परीक्षा में कुल 16464 अभ्यर्थी नामांकित थे। इनमें 11935 परीक्षार्थी शामिल हुए। 4529 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली की परीक्षा में 8232 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमे से 5980 परीक्षार्थी उपस्थित हुए व 2252 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 8232 अभ्यर्थी नामांकित थे। इनमें 5955 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 2277 अनुपस्थित रहे।
शहर के ब्लूमिंग बड्स हायर सेकेंड्री स्कूल के पास लंबा जाम देखने को मिला। एचआर इंटर कॉलेज व मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के सामने भी जाम लग गया। जाम समाप्त कराने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल बाईपास के पास परीक्षार्थियों की काफी भीड़ लगी रही। परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों ने किसी तरह समय गुजारा और परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच गए। एचआर पीजी कॉलेज, जीजीआईसी, एचआर इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज, रेखा प्रसाद संकटा पाठक इंटर कॉलेज, सेंट थामस इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, ब्लूमिंग बड्स इंडस्ट्रीएल एरिया, संत कबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज मगहर, ब्लूमिंग बड्स हायर सेकेंड्री स्कूल, प्रभा देवी पीजी कॉलेज, कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा गन्ना विकास इंटर कॉलेज, जीपीएस पीजी कॉलेज, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों व उनके साथ आए अभिभावकों की भीड़ लगी रही।
...
कहीं से नहीं मिली शिकायत : डीएम
डीएम प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि परीक्षा शनिवार और रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। जिले में कहीं से कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
...
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
एडीएम मनोज कुमार सिंह और एएसपी संतोष कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस मनमोहन शर्मा, बीएसए अतुल कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।