फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Development works in the Nagar Panchayat remain incomplete even after four years.

Sant Kabir Nagar News: चार साल बाद भी नगर पंचायत में विकास कार्य अधूरे

Sun, 13 Sep 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Development works in the Nagar Panchayat remain incomplete even after four years.
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के गठन को करीब चार वर्ष होने को हैं लेकिन अब तक विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है। जल निकासी के लिए कई स्थानों पर नालों का निर्माण अधूरा पड़ा है। टैक्सी स्टैंड नहीं होने से रामजानकी मार्ग और धनघटा-मुखलिसपुर मार्ग पर वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं। वहीं, बंडा बाजार में सड़क पर ही साप्ताहिक बाजार लगने से रविवार और बृहस्पतिवार को लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

विकासखंड हैंसर बाजार की 14 ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा का गठन किया गया था। नगर पंचायत बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा लेकिन अब तक कई समस्याएं जस की तस हैं। नगर में अभी तक शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके कारण लोग हैंडपंप और अन्य स्थानीय जलस्रोतों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

जल निकासी के लिए नालों का निर्माण कराया गया है, लेकिन कई स्थानों पर नाले अधूरे पड़े हैं। बरसात के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में स्थायी टैक्सी स्टैंड नहीं होने से धनघटा चौक समेत रामजानकी मार्ग और धनघटा-मुखलिसपुर मार्ग पर निजी और सरकारी वाहन खड़े कर सवारियां बैठाई जाती हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और पैदल चलने वाले लोगों तथा दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। नगर पंचायत की ओर से सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर शुल्क वसूला जाता है, लेकिन अब तक स्थायी टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।

नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सभी कार्य एक साथ पूरा करना संभव नहीं है। धीरे-धीरे सभी जरूरी कार्य पूरे कराए जाएंगे।
- सुधीर सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed