फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There is no facility for ultrasound and X-ray in Shanichara.

Sant Kabir Nagar News: शनिचरा में अल्ट्रासाउंड जांच व एक्स-रे की सुविधा नहीं

Tue, 24 Mar 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
There is no facility for ultrasound and X-ray in Shanichara.
पौली के शनिचरा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों की जांच करते डा राजेश कुमार। 
रोसयाबाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शनिचरा बाजार में अल्ट्रासाउंड जांच व एक्स-रे न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाहर पैथोलॉजी संचालक मरीजों से मनमाना दाम वसूली करते हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग डेढ़ लाख की आबादी के स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा है। मंगलवार को इलाज के लिए आए ज्ञानदास, हरकिशुन, राधेश्याम, कमलेश, सुभाष, दीनानाथ, पप्पू , अंकुर, शिवनारायण, रीना देवी, सबीना खातून, महताब आलम ने बताया कि बदलते मौसम में खांसी-जुकाम, सर्दी, बुखार से पीड़ित होने पर कई दिनों से दवा खा रहे थे, आराम नहीं मिला तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए। यहां अल्ट्रासाउंड जांच व एक्स-रे नहीं हो रहा है। इसके लिए सीएचसी या जिला अस्पताल जाना होगा। प्राइवेट में जांच कराने पर संचालक अधिक रुपये लेते हैं। ---------
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक जांच हो पाती है। अल्ट्रासाउंड एक्स-रे के लिए सीएचसी पर सुविधा है, वहीं जाना पड़ता है। यहां खून, बलगम व शुगर के साथ-साथ हेल्थ मशीन द्वारा सीबीसी की जांच ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉक्टर रमेश सोनकर, अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed