{"_id":"65243d405d54b98e9603b5d9","slug":"there-is-dirt-in-bayara-village-cleaning-workers-do-not-come-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3989-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बयारा गांव में लगी है गंदगी, नहीं आते हैं सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बयारा गांव में लगी है गंदगी, नहीं आते हैं सफाई कर्मी
विज्ञापन
नालियों की दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बयारा में स्वच्छता महा अभियान को यहां की गंदगी आइना दिखाई रही है। बजबजाती नालियों से दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण परेशान हैं। यहां स्वच्छता अभियान के आदेश का कोई पालन नहीं हो रहा है।
गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में साफ-सफाई करने के लिए 154 घंटे स्वच्छता का महा अभियान चलाया गया था। जिसके तहत ग्रामीण हो अथवा शहरी क्षेत्रों में सामूहिक सफाई अभियान में सभी लोगों ने झाड़ू लगाया था। इस अभियान पर सरकार ने भारी भरकम धन भी खर्च किया। ग्राम पंचायत बयारा में अधिकांश नालियां जाम हो गई हैं। साफ-सफाई का आलम यह है कि कंपोजिट विद्यालय के निकट तिराहे पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप चालू हालत में तो है, लेकिन इसके चारों तरफ बड़ी बड़ी घासें, गोबर और पाइप के निकट कूड़ा पात्र रखा हुआ है। इस कारण इसका पानी पीने से ग्रामीण परहेज करते हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान पूनम यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में एक सफाई कर्मी नियुक्त था। जिसका स्थानांतरण हो गया है। जिससे गांव में सफाई का कार्य बाधित हो गया है। ग्राम पंचायत सचिव विपिन चंद ने बताया कि जल्द ही सफाई कर्मी लगाकर साफ सफाई कराई जाएगी।
000000000000
पुनीत कुमार मिश्र