फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   There are no doctors, no standards are met... yet 60 hospitals are operating

Sant Kabir Nagar News: न डॉक्टर हैं न मानक पूरे...फिर भी संचालित हो रहे 60 अस्पताल

Wed, 07 Aug 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
There are no doctors, no standards are met... yet 60 hospitals are operating
- निजी कंपनी से अस्पतालों का कराया गया सर्वे
विज्ञापन

- सीएमओ ने टीम गठित कर छापा मारने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 60 अस्पतालों को चिह्नित किया है। यह अस्पताल बिना डॉक्टर के संचालित हो रहे हैं। साथ ही मानक भी पूरा नहीं कर रहे हैं। ये बात निजी कंपनी से अस्पतालों के कराए गए सर्वे में निकल कर आई है। इन पर नकेल कसने के लिए सीएमओ ने टीम गठित की है। टीम अस्पतालों पर छापा मार कर कार्रवाई करेगी। इनमें से सात अस्पताल अब तक सील किए जा चुके हैं।

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिले में कुल 82 अस्पताल और 48 पैथोलॉजी पंजीकृत हैं। साथ ही निजी कंपनी से अस्पतालों का सर्वे कराया गया है। जिनमें 60 अस्पताल बिना चिकित्सक और रेडियोलॉजिस्ट के संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों का जब सर्वे कराया गया तो पता चला कि यहां कोई चिकित्सक नहीं है। यह पूरी तरह से फर्जी तरीके से संचालित हो रहे हैं। इन अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है, जो छापा मारकर इन्हें बंद कराएंगे।
विज्ञापन


इन अस्पतालों पर नहीं हैं चिकित्सक और रेडियोलाॅजिस्ट
नवन हास्पिटल, पटेल पैथोलॉजी, अपोलो पाली क्नीनिक, शिखा पैथोलॉजी, सेवा अल्ट्रासाउंड, स्वास्तिक अल्ट्रासाउंड, रामरती मेमोरियल हाॅस्पिटल, जेजे मेमोरियल पाली क्लीनिक, जिज्ञासा आई हाॅस्पिटल, उमंग डायग्नोस्टिक, जीएस हॉस्पिटल, नेशलन पैथोलॉजी, लाइफ डायग्नोस्टिक हैं। इसके अलावा माही पैथोलॉजी, पूर्वांचल और अल्फा डेंटल केयर, साई डायग्नोस्टिक, ब्राइट डेंटर क्लीनिक, यसीम क्लीनिक, अरबन हेल्थ क्लीनिक, पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर, उजियार पैथोलॉजी, आरएनसी हेल्थ केयर सेंटर, सेमरियावां डायग्नोस्टिक सेंटर, खान डेंटर क्लीनिक, नायला डायग्नोस्टिक, अविदा डेंटल क्लीनिक, अल सिफा चाइल्ड क्लीनिक, श्रद्धा डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रूहान, लाइफ केयर और निशा हाॅस्पिटल, लाइफ व स्टार पैथोलॉजी, हिंद और जीवन ज्योति हाॅस्पिटल, आरोग्य पैथ लैब, लाइफ केयर हाॅस्पिटल, शुभम और मौर्या डेंटल क्लीनिक, डीआईपी क्लीनिक, हर्षिराज केयर क्लीनिक, एएस पाली, स्टार डेंट और मदानी शिखा क्लीनिक, मेट्रो अल्ट्रासाउंड सेंटर, त्रिपाठी डेंटल क्लीनिक और हास्पिटल, सागर डायग्नोस्टिक, प्रियांशी, बीआर हेल्थ केयर और अंजली क्लीनिक, कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर, श्री ऑथो मैटर्निटी सेंटर, सुपर डायग्नोस्टिक सेंटर, हिमालया अल्ट्रासउंड इको सेंटर, राजीव अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक सेंटर, चंद्रिका हाॅस्पिटल में डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed