{"_id":"65ac10df000fc0670406c5ca","slug":"theft-in-vacant-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-8673-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शादी में गया था परिवार, चोर उठा ले गए तीन लाख के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शादी में गया था परिवार, चोर उठा ले गए तीन लाख के जेवरात
Sat, 20 Jan 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियाबारी के सुंदरनगर का मामला
पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बनियाबारी सुंदरनगर मोहल्ले में चोरी का मामला प्रकाश में आया। शादी में गए परिजनों की अनुपस्थिति में चोरों ने पूरा घर खंगाल लिया। घर में रखे तीन लाख के जेवरात और 52 हजार रुपये नकद उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।
खलीलाबाद शहर में चोर पुलिस के लिए लगातार सिरदर्द बन रहे हैं। रुक-रुककर शहर में बराबर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस सक्रियता को चुनौती दे रहे हैं। शहर के बनियाबारी सुंदरनगर में खाली पड़े घर को अपना निशाना बनाया।
सुंदरनगर निवासी वृंदा प्रसाद शर्मा ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह परिवार के साथ 18 जनवरी को शादी में शामिल होने के लिए कानपुर गए हुए थे। इसके बाद 19 जनवरी की रात में चोर उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिए। वापस आने के बाद घर के भीतर चोरी के बारे में जानकारी हुई। चोर घर में रखे हुए लगभग तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और 52 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पीडि़त ने कोतवाली पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त की शिकायत मिली है। पुलिस टीम को घटना की जांच के लिए आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।