{"_id":"656b7e57f3e6f2c34d067f64","slug":"theft-in-shop-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-6302-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर में चोरी, दुकान से चुरा ले गए 36 हजार नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर में चोरी, दुकान से चुरा ले गए 36 हजार नकदी
Sun, 03 Dec 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर चौराहे पर शुक्रवार की रात चोर दुकान में घुसकर नकदी, मोबाइल, सोने की चेन आदि चुरा ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
बरईटोला निवासी आकाश कसौधन का कहना है कि मुखलिसपुर चौराहे पर उनकी दुकान है। दुकान एक तरफ से खुला हुई है। इस पर रात के समय पन्नी लगा दी जाती है। इसके साथ ही काउंटर में ताला लगा रहता है। शुक्रवार को वे लोग शादी में चले गए। रात में आए और दुकान में ही सो गए। रात में चोर आए और गहरी नींद देखकर दुकान के कैश काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 36 हजार रुपये, सोने का चेन, घड़ी, मोबाइल आदि उठा ले गए। इसी तरह से चोरों ने बरदहिया में सिनेमा हाॅल के पास एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।