{"_id":"65de311ffef9a3b487098634","slug":"theft-case-against-one-named-and-another-unknown-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-110433-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक नामजद व अन्य अज्ञात पर चोरी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक नामजद व अन्य अज्ञात पर चोरी का केस
Wed, 28 Feb 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र स्थित डुहिया बरगाह गांव के दुकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने एक नामजद एवं अन्य अज्ञात पर चोरी के मामले में पीड़ित के शिकायत पत्र पर चोरी का केस दर्ज किया है। एसओ धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित रविंद्र कुमार निवासी भरवल पर्वता की डुहिया बरगाह सड़क के किनारे मकान में मोटर पार्ट की दुकान है। 24 फरवरी को वह रोज की भांति दुकान बंद करके वहीं बगल में सोने चला गया था।
रात लगभग 11:36 बजे दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाने के दौरान उनकी आंख खुल गई। उठकर देखने पर दुकान के बाहर एक व्यक्ति मुंह पर गमछ़ा बांधकर खड़ा था। जब वह वहां पहुंचे तो वह भाग खड़ा हुआ। दुकान के अंदर घुसे चोर को पकड़कर वह चिल्लाने लगे। जिसके बाद तमाम लोग वहां पर आए। इसी बीच वह हाथ छुड़ाकर वहां से भाग खड़ा हुआ। उसका आधार कार्ड नीचे पड़ा मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान बगेदन पुत्र शिवबली निवासी धोबौली महरवार सिउवा बांसगांव गोरखपुर के रूप में हुआ। चोर दुकान के अंदर से कुछ सामान और दस हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए।
एसओ ने बताया कि मामले में उक्त चोर एवं एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।