{"_id":"69348bf64af3a171de0a7e9c","slug":"theft-at-a-liquor-and-betel-shop-police-are-investigating-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142398-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शराब और पान की दुकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शराब और पान की दुकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 07 Dec 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के पकड़िया चौराहे पर देसी शराब और पान की दुकान से हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
बखिरा - सहजनवां मार्ग पर स्थित पकड़िया चौराहे पर सुरेश चंद्र राय की देशी मदिरा व बीयर की लाइसेंसी दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान की सीमेंटेड शीट की छत तोड़कर प्रवेश किया। बंटी बबली ब्रांड की दो पेटी शराब और 700-800 रुपये चुरा लिया। दुकान तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड मौके पर मिली। देसी शराब की दुकान से कुछ दूरी पर स्थित पान की टंकी को भी चोरों ने निशाना बनाया।
चोरों ने टंकी की कुंडी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। यह गुमटी नगर पंचायत बखिरा के वार्ड नंबर पांच जसवल भरवलिया निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र रामकेवल की है। वह गुटखा, सिगरेट और टॉफी बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। इस गुमटी से भी चोरों ने करीब 3 हजार रुपये चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। बखिरा चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।