फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The youth was beaten with sticks

Sant Kabir Nagar News: युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Sun, 07 Jun 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The youth was beaten with sticks

विज्ञापन
धर्मसिंहवा। पुरानी रंजिश में बौरव्यास चौकी क्षेत्र के करहना गांव में एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। पिता की तहरीर पर धर्मसिंहवा पुलिस ने आरोपितों पर हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
थाना धर्मसिंहवा के महदेवा निवासी संजय चौरसिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे करहना गांव में महदेवा नानकार निवासी सरवन चौरसिया, अभिषेक निषाद और पवन ने पुरानी रंजिश के चलते उनके पुत्र अभिषेक चौरसिया को घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों के साथ कुछ अज्ञात युवक भी थे। उन्होंने लाठी, डंडा और हाॅकी से अभिषेक पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और अभिषेक को अचेत अवस्था में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश पांडे ने कहा कि तीन नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed