फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The young woman was abducted and held captive.

Sant Kabir Nagar News: युवती को भगाकर बनाया बंधक

Mon, 12 Jan 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The young woman was abducted and held captive.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले लाने और कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि महिला ने बताया कि लगभग 1 माह पूर्व उनकी 18 वर्षीय पुत्री को विपक्षी संदीप निवासी गजपुर कहीं भगा ले गया था।
विज्ञापन

वह उसकी खोजबीन कर रही थी कि 4 जनवरी को फोन आया तो पता चला कि लड़की को अज्ञात जगह पर संदीप ने कमरे में बंद कर रखा है। उनकी पुत्री ने फोन पर बताया था कि उसने दो बार वहां से भागने का प्रयास किया पर दोनों बार पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और खाना-पानी भी नहीं दे रहा है। उनको आशंका है कि संदीप कभी भी पुत्री की हत्या कर सकता है। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed