फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The work of widening of Maa Samay Ji Tirahe has not been completed

Sant Kabir Nagar News: प्रस्ताव की दहलीज पर ठिठका रह गया विकास

Sun, 22 Jun 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The work of widening of Maa Samay Ji Tirahe has not been completed
मां समय जी तिराहे के चौड़ीकरण का कार्य नहीं हुआ पूरा 
संतकबीरनगर। शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई थीं। इसमें जल निगम कार्यालय के पास खेल का मैदान व पार्क, चौराहों का चौड़ीकरण, उसका कला में पार्क के साथ ही सर्विस लेन की मरम्मत का कार्य शामिल है, लेकिन अब तक इन योजनाओं पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते शहरवासियों को लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बच्चों के मनोरंजन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शहर के जल निगम कार्यालय के पास खेल मैदान और पार्क बनाए जाने की योजना तैयार की गई थी। उम्मीद थी कि इसके बनने से खेलकूद और मनाेरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। वजह यह है कि शहर में कहीं पर भी खेल मैदान नहीं है। मुख्यालय पर स्पोर्ट्स स्टेडियम है, लेकिन वहां पर खिलाड़ी कोचिंग के लिए आते हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए कोई मैदान नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए हुए नगर पालिका प्रशासन ने जल निगम कार्यालय के पास खेल मैदान व पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन

यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी कराई जानी थी और खेल मैदान के चारों तरफ पाथ-वे बनाया जाना था, इसके अलावा मनोरंजन आदि के संसाधन उपलब्ध कराए जाने थे, लेकिन यह योजना अब भी अमल में नहीं आ सकी है। दूसरी तरफ शहर की आबादी बढ़ने के बावजूद अभी तक शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की योजना पर भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। चौराहे संकरा होने की वजह से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। हालांकि इसके लिए योजना तैयार की गई है, लेकिन अब तक काम शुरू न होने से लोगों का ख्वाब टूटने लगा है। इसी तरह शहर के उस्काकला में पार्क बनाने की योजना भी अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed