{"_id":"6862cf3d0d7c5d19710dea44","slug":"the-womans-body-was-found-hanging-from-a-noose-in-her-house-while-her-husband-was-abroad-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134864-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति विदेश में, घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति विदेश में, घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
Mon, 30 Jun 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
रेखा फाइल फोटो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के जमुहट गांव में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे के आस-पास घर के कमरे की छत कुंडी से एक विवाहिता का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार महुली क्षेत्र के जमुहट गांव निवासी केशा देवी ने बताया कि उनका बेटा सचिन कुमार विदेश में रहकर मजदूरी करता है। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह खेत में काम करने गई हुई थी। घर पर बहू रेखा (28) अपने दो बच्चे संध्या 5 वर्ष और अभिषेक 3 वर्ष के साथ मौजूद थी। करीब 7:30 बजे के करीब रेखा देवी घर के कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटक गई। संदिग्ध हालात में उसका शव घर के भीतर लटक रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को किसी बात को लेकर रेखा का अपने पति सचिन से मोबाइल फोन पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद रेखा फंदे से झूलकर मौत को गले लगा लिया। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि मरने से पहले रेखा ने अपने पिता दशरथ निवासी लकमा से मोबाइल फोन पर बात कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने की बात कही थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। कमरे के बाहर उसके दोनों मासूम बच्चों को रोता हुआ देखकर कुछ लोगों ने आवाज दिया।
विज्ञापन
लेकिन भीतर से जवाब नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा खोला गया तो सामने रेखा को फंदे से झूलता देख सभी सन्न रह गए। पुलिस सास और पड़ोसियों से पूछताछ कर मौत की असली वजह पता करने में जुट गई है। एसओ रजनीश राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नही मिली है। यदि कोई शिकायत पत्र मिलता है तो मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।