फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The weather is getting increasingly harsh...people's lives are being hampered by the scorching sun and heat

Sant Kabir Nagar News: लगातार तल्ख हो रहा मौसम...तीखी धूप और गर्मी से जनजीवन बेहाल

Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The weather is getting increasingly harsh...people's lives are being hampered by the scorching sun and heat
धूप से बचने के लिए मेंहदावल बाईपास के पास पुल के नीचे छाव में बैठे लोग
संतकबीरनगर। मौसम लगातार तल्ख हो रहा है। पारा दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रचंड गर्मी और तीखी धूप के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग दोपहर में घरों से निकलने से बच रहे हैं। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे गर्मी बढ़ने से लोग परेशान दिखे। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से बाहर निकले वह काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर लोग मुंह पर बांधकर निकल रहे हैं। शहर आने वाले लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ रही है। कारण यह है कि शहर में कही भी छांव नहीं है। ऐसे में लोग फ्लाईओवर के नीचे ठहर कर खुद को गर्मी से बचाव का प्रयास करते दिख रहे हैं। दोपहर में तो लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed