फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The weather changed... the city wrapped in fog and mist.

Sant Kabir Nagar News: मौसम ने बदली करवट.. कोहरे व धुंध की चादर से लिपटा शहर

Sun, 03 Nov 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
The weather changed... the city wrapped in fog and mist.
संतकबीरनगर। जिले में मौसम अचानक बदल गया है। इससे पूर्व सुबह-शाम मौसम में बदलाव जरूर दिखता था, लेकिन कोहरे की दस्तक नहीं थी। रविवार सुबह से ही कोहरा छाने के साथ धुंध बनी रही। आसमान में दिनभर बदली रही। लोगों को रविवार से ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं बारिश के आसार होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द फसल की कटाई में जुट गए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम के जानकारों का मानना है कि एक सप्ताह के बाद ठंड का असर पूरी तरह दिखाई देगा।
विज्ञापन

नवंबर माह की शुरुआत में लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था। इस बीच रविवार को अचानक मौसम बदल गया। सुबह कोहरा छाया रहा। दिनभर धुंध की चादर आसमान में बनी रही। इसके कारण हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर वाहन चालकाें को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। सुबह दस बजे तक ठंड का अहसास लोगों को होता रहा।
विज्ञापन

गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार : बदली और कोहरे के चलते ठंड का अहसास होने लगा है। ऐसे में ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। रविवार को बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़े खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। इससे व्यापारियों को कारोबार अच्छी होने की उम्मीद जग गई है। बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़ा खरीदते मिले सुनील कुमार, रामजीत आदि ने बताया कि ठंड का असर सुबह और शाम को होने लगा है। ऐसे में अभी से ऊनी कपड़े खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed