{"_id":"650897e7da5ac6daa4052a04","slug":"the-victorious-wrestlers-got-medals-in-the-wrestling-competition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-3057-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कुश्ती प्रतियोगिता में विजयी पहलवानों को मिला मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कुश्ती प्रतियोगिता में विजयी पहलवानों को मिला मेडल
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर काॅलेज टुम्पार में हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर काॅलेज टुम्पार में सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के कुल सात इंटर काॅलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती में विजेता रहे पहलवानों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर काॅलेज में जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न भार वर्ग के अलग-अलग हुए जोड़ में पहलवानों ने दांव-पेच आजमाया। प्रतियोगिता में नेहरू इंटर काॅलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर काॅलेज खलीलाबाद, राजकीय इंटर काॅलेज बनौली, आचार्य राम बिलासपुर संतकबीर इंटर काॅलेज मगहर, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर और हीरालाल राम निवास इंटर काॅलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया। विजयी पहलवानों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य राजदेव तिवारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही कुश्ती के जरिए छात्र कैरियर संवार सकते हैं। कुश्ती से जहां स्वस्थ शरीर का गठन होता है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति भी मिल सकती है। संचालन सुधीर कुमार ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार, खेल शिक्षक जोखू प्रसाद, महेंद्र यादव, कन्हैया यादव, दिवाकर उपाध्याय, अखिलेश वर्मा, विकास और अमित आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला मेडल
लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर काॅलेज टुम्पार में आयोजित जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इनमें आदित्य, रोहन यादव, सोनाली, साक्षी पाल, विश्वजीत यादव, देव, मंदीप, शुभम, दुर्गा यादव और विकास शामिल हैं।