फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Vice President of the Cow Service Commission inaugurated the cowshed.

Sant Kabir Nagar News: गोशाला का गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Wed, 03 Jun 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The Vice President of the Cow Service Commission inaugurated the cowshed.
मेंहदावल। नगर पंचायत अंतर्गत अछियां में उप्र गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने नवनिर्मित गोशाला का शुभारंभ किया। इसमें बेसहारा पशुओं को सुरक्षित छत के साथ भोजन उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार गोशालाओं के नवनिर्माण और आधुनिकीकरण के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, गोवंश संरक्षण का कायाकल्प कर रही है। प्रदेश में 7500 से अधिक गोशालाओं को ''कैटल फूड सिक्योरिटी हब'' व ''काऊ टूरिज्म सेंटर'' के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें ''मिशन फॉडर'' के तहत 50 से 100 किसानों को जोड़कर चारे का उत्पादन, प्राकृतिक खेती, गोबर पेंट व सीएनजी, सीबीजी उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोशालाएं निराश्रित गायों को आश्रय देने, उन्हें चिकित्सा सुविधा प्रदान करने और सामुदायिक भागीदारी से संचालित करने की पहल हैं। उन्होंने बताया कि गोशालाओं में गोवंश के लिए पशु शेड, चारा व पशु चिकित्सा क्लिनिक जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगीं। यह स्थानीय नागरिकों और उद्यमियों के सहयोग से बनाई जा रही हैं। इसे एक सामुदायिक जिम्मेदारी मानना चाहिए। प्रदेश सरकार गांव गांव गोशालाओं के माध्यम से निराश्रित पशुओं के प्रबंधन पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, अजीत सिंह, राकेश पांडेय, मनोज पांडेय, संजय सिंह, जितेंद्र तिवारी, सभासद संदीप तिवारी, सभासद देवव्रत निषाद, अमरेन्द्र शर्मा, शिवम त्रिपाठी, निखिल त्रिपाठी, अरुण गौड़, धर्मेंद्र जायसवाल, करुणाकांत मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed