{"_id":"681508fc2470dfce24019e48","slug":"the-truck-driver-dragged-the-bike-for-100-meters-the-riders-suffered-minor-injuries-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132023-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक चालक ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, सवारों को आई हल्की चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक चालक ने बाइक को 100 मीटर घसीटा, सवारों को आई हल्की चोट
Fri, 02 May 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सरैया बाईपास पर ट्रक में फंसी हुई बाइक
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में स्थित नवीन मंडी स्थल से घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल को 100 मीटर तक घसीटता चला गया। जानकारी होने पर चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जबकि घायल बाइक सवारों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एनडी पांडेय गली के निवासी रामा (23) और दिनेश (25) नवीन मंडी में फल और सब्जी का काम करते हैं। अपना काम पिटाकर वे एक ही मोटरसाइकिल से नवीन मंडी परिसर से निकले ही थे कि अचानक एक ट्रक चालक ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों छिटककर डिवाइडर पर जा गिरे। जबकि उनकी मोटरसाइकिल उसी ट्रक के अंदर फंस गई।
ट्रक मोटरसाइकिल को 100 मीटर तक घसीटते हुए सरैया बाईपास तक ले आया और ट्रक से कूदकर मौके से फरार हो गया। तब तक मौके पर काफी भीड़ जुट गई और दोनों घायलों को लेकर लोग स्थानीय निजी स्वास्थ्य केंद्र गए, वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। जबकि उनकी बाइक के साथ ट्रक शाम तक मौके पर पड़ी रही। बाद में मौके पर पहुंची कोतवाली खलीलाबाद के फलमंडी चौकी की पुलिस ने ट्रक में फंसे मोटरसाइकिल को निकलवाया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।