फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The team of police and revenue department should settle the land dispute: DM

जमीन विवाद का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की टीम करे : डीएम

Sat, 14 Jan 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The team of police and revenue department should settle the land dispute: DM
कोतवाली में फरियादियो की समस्या सुनते डीएम और नवागत एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जमीन विवाद का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की टीम करे : डीएम
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में आए 41 मामले, निस्तारित हुए सिर्फ 13
कोतवाली में डीएम और एसपी ने सुनी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कोतवाली में फरियादियों की समस्यां सुनी। डीएम ने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण कराएं। जिले के सभी थानों में कुल 41 मामले आए। इनमें से सिर्फ 13 का निस्तारण हो पाया।
कोतवाली में जन समस्या सुनते हुए डीएम ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। नवागत एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

एसपी ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। कोतवाली में तीन मामले आए और एक का निस्तारण हुआ। दुधारा थाने में सात शिकायतें आई और चार का निस्तारण, धनघटा थाने में छह और तीन का निस्तारण, महुली थाने में एक शिकायत और निस्तारण शून्य रहा। मेंहदावल थाने में चार और एक निस्तारण, बखिरा में सात, निस्तारण शून्य, बेलहर कला थाने में 12 और निस्तारण चार, धर्मसिंहवा थाने में एक और निस्तारण शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed