फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The team arrived to inspect the development work

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम

Mon, 24 Mar 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The team arrived to inspect the development work
बेलहर। सांथा विकास खंड के अगियौना में लोकायुक्त के निर्देश पर तहसीलदार आनंद कुमार ओझा व सहायक अभियंता अमरनाथ ने विकास कार्यों में अनियमितता की जांच किया। टीम ने पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सांथा के अगियौना ग्राम पंचायत में शिकायतकर्ता शिवसागर पासवान ने ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी। जिसमें कार्रवाई न होने के बाद उक्त मामले की शिकायत लोकायुक्त से करके कार्रवाई करने की मांग किया था। जिसमें 34 बिंदुओं पर बिना काम के भुगतान, एक ही व्यक्ति के खाते में कई बार भुगतान करना जैसे मामले की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

इसको संज्ञान में लेते हुए लोकायुक्त ने जिलाधिकारी को टीम गठित करके जांच करने का निर्देश दिया था। इस मामले में सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार मेंहदावल आनंद कुमार ओझा, सहायक अभियंता नलकूप खंड अमरनाथ फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। वहां राम अजोर के घर के सामने हैंडपंप रिबोर को देखा तथा ग्रामीणों से पूछताछ किया। इस दौरान तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने कहा कि हैंडपंप रिबोर के अलावा बाकी सभी 33 बिंदु भुगतान से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए फोटो डिटेल आदि विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जैसा निर्देश प्राप्त होगा उसके क्रम में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शिकायतकर्ता शिवसागर, सचिव आनंद कुमार, ग्राम प्रधान परशुराम चौरसिया, टीए महेन्द्र नाथ राय समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed