{"_id":"6b09ca778b90f13b930b9fc7","slug":"the-talent-of-children-with-disabilities-will-be-on-display-on-december-3rd-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-161240-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तीन दिसंबर को दिखेगी दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तीन दिसंबर को दिखेगी दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिव्यांग विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन और चार दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त और अन्य विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, ट्रायसाइकिल रेस, रस्साकशी, निबंध लेखन, विषय आधारित कला प्रतियोगिता, गायन, लोकगीत, भजन, देशभक्ति गीत, नृत्य और वादन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके अलावा कुकिंग और फूड प्ले प्रतियोगिताएं भी होगी।