{"_id":"68b48d7eee5578961c00d1cb","slug":"the-smugglers-who-stole-the-buffalo-and-fled-abandoned-their-pickup-when-chased-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-137735-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: भैंस चुराकर भाग रहे तस्कर पीछा करने पर पिकअप छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: भैंस चुराकर भाग रहे तस्कर पीछा करने पर पिकअप छोड़कर भागे
Sun, 31 Aug 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के मचौली गांव में शनिवार की रात दरवाजे पर बंधी दो भैसों को लादकर पशु तस्कर भागने लगे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और खुद बदमाशों का पीछा करने लगे।
उधर, पुलिस भी उनके पीछे लग गई। यह देख पशु तस्कर सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के निकट पिकअप छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पशुओं को पशुपालकों को सौंप दिया और पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम मचौली निवासी श्याम बिहारी पासी की दो भैंस घर के सामने स्थित एक मंदिर के निकट बंधी थी। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। बताया जाता है कि शनिवार की रात करीब एक बजे एक पिकअप रुकी और उसमें सवार लोगों ने दोनों भैंसों को पिकअप में लाद दिया। इस बीच आहट पाकर गांव के कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनघटा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी ग्रामीणों के साथ पिकअप का पीछा करने लगी। तस्कर गोरखपुर जनपद स्थित सिकरीगंज थाना क्षेत्र की सीमा में घुस गए। दूसरी तरफ सिकरीगंज की पुलिस भी मुस्तैद हो गई। पुलिस व ग्रामीणों का पीछा करते देख तस्कर सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के निकट पिकअप को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
मौके पर खड़ी पिकअप को धनघटा पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पिकअप में लदी दोनों भैंसों को उसके मालिक को सौंप दिया गया। पकड़ी गई पिकअप जौनपुर जिले की बताई जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा जेपी दूबे ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है। साथ ही पिकअप मालिक की भी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद