फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The Shiva temple resonated with the chants of Har Har Mahadev

Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Mon, 14 Jul 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The Shiva temple resonated with the chants of Har Har Mahadev
तामेश्वरनाथ धाम के ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते हुए श्रद्धालु
संतकबीरनगर/हरिहरपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार को जिले के महाभारतकालीन शिव मंदिर तामेश्वरनाथ धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बिड़घरघाट से जल भरकर बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी आस्था का जल चढ़ाया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को 49 शिवालयों में श्रद्धालु उमडे़ और शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों की सर्वाधिक भीड़ ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में रही। रात बारह बजे से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक शुरु हो गया, जो दिन के करीब बारह बजे तक चलता रहा। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस बल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में सोमवार को शिवभक्तों और कांवड़ियों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मंदिर के पीछे धूप-अगरबत्ती जलाकर श्रद्धालुओं ने मन वांछित फलों की प्राप्ति की प्रार्थना की। जलाभिषेक के दौरान शिव मंदिर के सामने बैरिकेडिंग कर महिला और पुरुषों को अलग-अलग लाइनों में भेजा जा रहा था। परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में चेन स्नेचिंग की घटना रोकने और महिलाओं को पंक्तिबद्ध जलाभिषेक के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को आने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों पर रोक लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ने की दशा में चिकित्सकों की टीम भी लगाई गई थी। बच्चों के खो जाने की स्थिति से निपटने के लिए खोया पाया केंद्र भी बनाया गया था।

पूर्व प्रधान नरेंद्रनाथ भारती, पिंटू भारती, कुलदीप भारती, हनुमान भारती, ओम अनुपम भारती, संतोष भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती, शशांक भारती, शक्ति दत्त भारती ने बताया कि श्रावण मास में एक माह तक परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। जिलेभर से लोग मुंडन संस्कार और रुद्राभिषेक अनुष्ठान के लिए मंदिर पहुंचेंगे, लेकिन सर्वाधिक भीड़ सोमवार को रहेगी। इस दौरान परिसर में मेले का श्रद्धालु लुत्फ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed