फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The route will change from today regarding the Kanwar Yatra

Sant Kabir Nagar News: कांवड़ यात्रा को लेकर आज से बदल जाएगा मार्ग

Wed, 12 Jul 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
The route will change from today regarding the Kanwar Yatra
जगह-जगह बैरियर लगाए जाएंगे, पुलिस कर्मी रहेंगे मुस्तैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांवड़ यात्रा को बुधवार की शाम चार बजे से रूट डायवर्जन होगा। यह सिलसिला 16 जुलाई की सुबह तक जारी रहेगा। इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाए जाएंगे और वहां पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। सीओ को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बस्ती में जनपद संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, गोण्डा, आंबेडकरनगर की तरफ से बडे़ वाहनों का आवागमन होता है। श्रावण मास के दौरान जनपद अयोध्या के नया घाट (सरयू नदी) से जल लेकर करीब पांच लाख श्रद्धालु 75 किलाेमीटर यात्रा कर जनपद बस्ती के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मदेश्वरनाथ मन्दिर में जल चढ़ाने आते है।
विज्ञापन

जनपद बरती से अयोध्या जाने वाले कांवड़ियों का लगभग 85-90 किलोमीटर का मार्ग 36-48 घंटे तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन से प्रतिबंधित रहता है। जिसके दृष्टिगत जनपद संतकबीरनगर से जनपद बस्ती आने वाले मार्ग पर 12 जुलाई से 15 जुलाई तक रूट डायवर्जन रहेगा। बडे़ वाहनों का आवागमन मेंहदावल होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला होकर गंतव्य की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम चार बजे से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संतकबीरनगर की तरफ से बस्ती, अयोध्या, लखनऊ की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन 12 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रतिबन्धित रहेंगे। एएसपी ने बताया कि जनपद गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन दुर्गा मन्दिर मगहर से घघसरा, बखिरा, बांसी (सिद्धार्थनगर) होते हुए गन्तव्य को जाएंगे। सोनी होटल खलीलाबाद से मेंहदावल बाईपास चौराहा, बखिरा, बांसी (सिद्धार्थनगर) होते हुए गन्तव्य को वाहन जाएंगे।
इसी तरह धनघटा से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन धनघटा से आंबेडकरनगर से लखनऊ से होते हुए गन्तव्य को जाएंगे। खलीलाबाद से लखनऊ जाने वाहन खलीलाबाद, मेंहदावल बाईपास, बखिरा, बांसी, इटवा, देबसवा, बढ़नी जनपद (सिद्धार्थनगर) से बलरामपुर गोण्डा होते हुए लखनऊ जाएंगे।
खलीलाबाद, मेंहदावल बाईपास, बखिरा से बांसी जोगिया उदयपुर, सनई चौराहा, चिल्हिया, सोहरतगढ़, देवरुवा, बढ़नी जनपद (सिद्धार्थनगर) से बलरामपुर, गोण्डा होते हुए लखनऊ। मेंहदावल से नन्दौर - सेमरियांवा से बस्ती जाने वाले वाहन नन्दौर से बांसी होते हुए गन्तव्य को जाएंगे। धनघटा से पौली होकर कलवारी बस्ती जाने वाले वाहन धनघटा से पौली होकर कलवारी बस्ती जाने वाले वाहन को बस्ती बार्डर के आगे नही भेजा जाएगा।

महुली मुख्य चौराहा से बस्ती जाने वाले वाहन बस्ती बार्डर के आगे नही भेजा जाएंगा। रूट डायवर्जन के दृष्टिगत सम्बन्धित थाना प्रभारी / चौकी प्रभारी सम्बन्धित स्थलाें पर बैरियर लगाकर वाहनों को राकेंगे और डायवर्जन करेंगे। यह डायवर्जन श्रद्धालुओं के वाहनों पर लागू नहीं होगा।क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, मेंहदावल, धनघटा अपने-अपने सर्किल के जोनल पुलिस अधिकारी होंगे, जो रूट डायवर्जन का शत-प्रतिशत पालन कराएंगे। एएसपी ने बताया कि सभी बैरियर वाले स्थलों पर एक दरोगा, दो सिपाही, दो यातायात पुलिस कर्मी और दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed