{"_id":"67913767b413cc302c0a2e6e","slug":"the-road-from-bidhiani-mor-to-the-railway-station-will-be-renovated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-127438-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिधियानी मोड़ से रेलवे स्टेशन की सड़क का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिधियानी मोड़ से रेलवे स्टेशन की सड़क का होगा जीर्णोद्धार
Wed, 22 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिधियानी से तितौवा की सड़क का होगा जीणोंद्धार होगा।
संतकबीरनगर। शहर के सड़कों की बदहाली दूर करने के लिए पहल हुई है। इसके तहत बिधियानी मोड़ से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन तक की सड़क का जीर्णोद्धार होगा। इस पर तीन करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह सड़क सात मीटर चौड़ी बनेगी। इससे इस मार्ग पर जहां यात्रा सुगम होगी, वहीं जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
खलीलाबाद के बिधियानी मोड से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर की सड़क वर्तमान में बदहाल हो गई है। सड़क जगह-जगह टूट गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। यह सड़क जिला मुख्यालय पर विधियानी से रेलवे स्टेशन को जोड़ते हुए हाईवे में मिल जाती है। धनघटा जाने वाले बड़े वाहनों का भी इसी मार्ग से जाते-जाते हैं। वैसे सुबह आठ बजे जब नो एंट्री लग जाती है, तब अधिकतर वाहन इसी रास्ते जाते हैं।
करीब तीन साल पहले महाविद्यालय की एक छात्रा की इस मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। लोगों का आक्रोश देखते हुए इसके बाद सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन इसके बाद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब इस सड़क की दशा सुधारने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए सर्वे कर डीपीआर तैयार हो चुका है। करीब 3.20 करोड़ रुपये की लागत से दो किलोमीटर के इस मार्ग का निर्माण कराने की तैयारी है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सड़क के निर्माण से सुगम होगा सफर : विधियानी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण से धनघटा, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। वाहन शहर में प्रवेश करने की बजाया इसी मार्ग से होकर हाईवे पर पहुंच जाएंगे। इससे शहर में होने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। शहर के गोरखल निवासी सर्वदानंद पांडेय ने कहा कि विधियानी से रेलवे स्टेशन तक सड़क बनने से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।