{"_id":"695ab57d3f7035bd330c80f4","slug":"the-road-construction-has-been-left-incomplete-causing-hardship-for-commuters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-143884-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अधूरा छोड़ दिया सड़क निर्माण, सांसत में राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अधूरा छोड़ दिया सड़क निर्माण, सांसत में राहगीर
Mon, 05 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
नेदुला से पटखौली जाने वाला मार्ग आधा अधूरा छोड़ा गया। संवाद
संतकबीरनगर। शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल की है। इसके तहत नेदुला से पटखौली को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन मिट्टी व गिट्टी डालने के बाद कार्य बंद हो गया है। जिससे इस मार्ग से होकर आने- जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए है।
शहर के नेदुला से सेंट थामस स्कूल होकर पटखौली को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई थी। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थीं। इस समस्या के निदान के लिए पालिका प्रशासन ने इस मार्ग के निर्माण के लिए कदम उठाया और कार्य भी शुरू हुआ। इस मार्ग को सीसी रोड बनाया जाना है। ऐसे में मार्ग पर मिट्टी और गिट्टी डाला गया। इसके बाद कार्य बंद कर दिया है। करीब दो माह से कार्य बंद है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग से विद्यालय होने से स्कूली बच्चे भी आते जाते है। जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए है। जबकि क्षेत्रीय लोग सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। इस क्षेत्र के निवासी दिलीप कुमार, गुलेंद्र आदि ने कहा कि सड़क बनाने कार्य शुरू होने से उम्मीद जगी थी कि लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, लेकिन कार्य बंद होने से निराश होना पड़ रहा है।
0
नेदुला से पटखौली जाने वाले मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन बजट कम होने के चलते कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। -जगत जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका खलीलाबाद