{"_id":"6af8a6a5f4a92e196e0ccffc","slug":"the-riverbanks-are-decked-out-today-those-observing-the-fast-will-offer-arghya-libations-to-the-setting-sun-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160559-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सजे घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगी व्रती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सजे घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगी व्रती
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूर्य की उपासना के महापर्व छठ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। व्रती महिलाओं ने चार दिवसीय महाव्रत के दूसरे दिन खरना किया। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाएं पहला अर्घ्य देंगी, वहीं सोमवार को उदीयमान सूर्य को महिलाएं अर्घ्य देंगी। इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
छठ महापर्व के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को व्रती महिलाओं ने खरना किया। इस दौरान व्रती दिन भर उपवास पर रहीं तथा शाम को भोजन ग्रहण किया। अन्न व जल ग्रहण किए बिना उपवास किया जाता है। चावल तथा गुड़ की खीर सायंकाल ग्रहण करते हैं। जिले के सभी नदी घाटों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
खलीलाबाद में पक्का पोखरा पर रंगाई और पोखरे की सफाई का काम पूरा हो गया। शुगर मिल चौक पर छठ माता की प्रतिमा की स्थापना की गई तथा घाट को अच्छी तरह से सजाया गया। बोरिंग से पोखरे में पानी भरा गया। वहीं विधियानी में स्थित प्राचीन मां समय जी मंदिर में सभासद के नेतृत्व में पोखरे की सफाई की गई। मंदिर की रंगाई-पुताई के साथ-ही-साथ अन्य प्रबंध किए गए, ताकि व्रती महिलाओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
छठ महापर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। रोशनी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही अलग से जनरेटर भी लगाया गया है।
-अवधेश भारती, ईओ, नगर पालिका
-- -- -- --
घाटों पर किए गए हैं रोशनी के प्रबंध
जिन स्थानों पर भी छठ पूजा हो रही है, वहां रोशनी के पूरे प्रबंध किए गए हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते समय रात्रि होने से महिलाओं को परेशानियां होती हैं। वहीं जब उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है तो महिलाएं रात्रि में ही नदी घाटों पर पहुंच जाती हैं और पानी में खड़े होकर सूर्य के उगने का इंतजार करती हैं।
-- -- -- -- -
छठ घाटों पर स्थापित की गईं छठ मैया की मूर्तियां
जिला मुख्यालय पर विभिन्न छठ घाटों पर छठ मैया की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। पुरानी तहसील स्थित पक्का पोखरा पर पूजा कमेटी ने छठ मैया की मूर्ति की स्थापना की है। वहीं शुगर मिल परिसर में स्थित छठ घाट के पोखरे के पास कमेटी के सदस्यों के द्वारा छठ माता की मूर्ति की स्थापना की गई है। जिले में अन्य स्थानों पर भी छठ माता की मूर्तियों को स्थापित किया गया है। श्रद्धालु छठ माता की पूजा करते हैं तथा उनसे आशीर्वाद लेते हैं।