{"_id":"6af8a341676df1171007ba9c","slug":"the-company-of-loved-ones-during-a-fast-and-the-sharing-of-joy-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160548-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: व्रत में अपनों का साथ, खुशियों का आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: व्रत में अपनों का साथ, खुशियों का आदान-प्रदान
विज्ञापन
हरिहरपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महापर्व का यह व्रत सिर्फ अपने लिए ही नहीं होता है बल्कि इस पर्व और व्रत के दौरान अपनों का साथ भी होता है। उनके साथ खुशियों का आदान-प्रदान होता है।
नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने खरना का अनुष्ठान पूरा किया। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से बनी गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो गया है। महिलाएं इसकी तैयारी में जुटी हैं।
-- -- -- -- -- --
छठ महापर्व सूर्य उपासना का बड़ा पर्व है। पूरे देश में मनाया जाने वाला यह त्योहार मन वांछित फल देता है। व्रती महिलाएं चार दिन व्रत रहने के बाद सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।
विज्ञापन
-विमला पांडेय, मुकुंदपुर
-- -- -- -- --
बाजारों और गांवों में चल रहे छठ मइया को गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया है। दिवाली के बाद छठ पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पर्व पर व्रती परिवार के रिश्तेदार भी इकट्ठा होते हैं और पर्व की खुशियां साझा करते हैं।
-सत्यरूपा द्विवेदी, हरिहरपुर
-- -- -- -- -- -- -
छठ महापर्व के चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है हालांकि फलों और सूखे मेवे की कीमतों में इजाफा हुआ है फिर भी त्योहार की खुशियां हर ओर है। सूर्य उपासना का यह त्योहार व्यापक स्तर पर मनाया जाता है।
-रागिनी मिश्रा, हरिहरपुर