Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sweets and savory dishes pose a challenge for people with diabetes

Sant Kabir Nagar News: मधुमेह रोगियों के लिए चुनौती बने मिठाई-पकवान

Sat, 14 Nov 2026 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sweets and savory dishes pose a challenge for people with diabetes
जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते चि​कित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। दिवाली और भाई दूज पर मिठाइयों और पकवानों का अधिक सेवन मधुमेह रोगियों की मुश्किल बढ़ा सकता है। त्योहार के दौरान खानपान में अनियमितता और दवाएं लेने के समय में बदलाव से ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में जिला अस्पताल में जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को डॉक्टर खानपान और दवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि त्योहारों में मिठाइयों, मीठे पेय पदार्थों और अधिक कार्बोहाइड्रेट व तैलीय भोजन के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रखना मुश्किल हो सकता है। मधुमेह रोगियों को त्योहार के दौरान भी नियमित दवाएं और इंसुलिन निर्धारित समय पर लेना चाहिए। मिठाइयों और मीठे पेय पदार्थों से परहेज करने के साथ संतुलित आहार लेना जरूरी है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और कमजोरी ब्लड शुगर बढ़ने के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। मरीजों को नियमित अंतराल पर जांच कराने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाएं लेने की जरूरत है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना मधुमेह के 12 से 15 मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------



मधुमेह रोगियों के लिए डॉक्टर की सलाह

-मिठाइयों और मीठे पेय पदार्थों का सेवन सीमित रखें।



-दवाएं और इंसुलिन निर्धारित समय पर लें।

-संतुलित और पौष्टिक भोजन करें।



-रोजाना हल्की शारीरिक गतिविधि या सैर करें।

-नियमित अंतराल पर ब्लड शुगर की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed