फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The risk of dehydration increases with heat

Sant Kabir Nagar News: गर्मी के साथ बढ़ा डिहाइड्रेशन का खतरा

Fri, 16 May 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The risk of dehydration increases with heat
संतकबीरनगर। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है। इसके लक्षण को पहचानने की आवश्यकता है। पानी की कमी होने से रक्तचाप बढ़ जाता है, ग्लूकोज या चीनी के शरबत में नमक मिलाकर पीना है लाभकारी होता है। डिहाइड्रेशन से बचाव का एक ही तरीका है कि दिन में तीन-चार लीटर पानी पीएं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. मॉज फारुखी बताते हैं कि मानव शरीर में लगभग 70 प्रतिशत पानी है। शरीर के अंगों को क्रियाशील बने रहने के लिए यह जरूरी भी है। गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आता है, इसलिए पानी की कमी हो जाती है, इससे रक्तचाप बढ़ जाता है। डॉॅ फारुखी बताते हैं कि इस तरह के आठ से दस मरीज रोज आते हैं। वह बताते हैं कि श्वसन और पाचन क्रिया भी पानी की मात्रा पर निर्भर होती है। डिहाइड्रेशन की दिक्कत है तो ओआरएस का घोल (नमक-चीनी का पानी) पीएं और डाक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तेज धूप में अधिक देर तक कार्य करने, पैदल चलने के कारण पसीने के जरिए शरीर का पानी बाहर निकल जाता है। पीने के लिए पर्याप्त पानी न मिले तो डिहाइड्रेशन के प्रभाव से सिर दर्द, चक्कर, तेज बुखार, धड़कन बढ़ना, हाथ-पैर शिथिल पड़ना एवं ऐंठन होना, पेशाब कम आना जैसी दिक्कतें आती हैं। यह भी ध्यान रखें कि ग्लूकोज या चीनी का शरबत पीने से डिहाइड्रेशन ठीक नहीं हो सकता। उसमें नमक की मात्रा होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed