फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The process of determining the UP Board examination center has begun.

Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रकिया शुरू

Wed, 12 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The process of determining the UP Board examination center has begun.
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में केंद्र निर्धारण की प्रकिया शुरू हो गई है। 10 नवंबर तक केंद्राें में मूलभूत सुविधाओं की जानकारी मांगी गई थी। 230 लोगों ने अपने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन किया है। इसके बाद 17 नवंबर तक भौतिक सत्यापन किया जाएगा। तहसीलों के एसडीएम इसका सत्यापन करेंगे। उसके बाद रिपोर्ट भेजेंगे। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 54 हजार परीक्षार्थी नामांकित हैं।
विज्ञापन

जिले में 20 राजकीय इंटर कॉलेजों सहित 34 वित्तपोषित समेत कुल 290 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 54 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। 12 फरवरी से परीक्षा होने वाली है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10 नवंबर तक परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन मांगा था। परिषद की वेबसाइट पर अब तक 230 स्कूलों ने परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

अब इन स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की जांच 17 नवंबर तक विभागीय स्तर पर की जाएगी। तीनों तहसीलों के एसडीएम इसकी जांच करेंगे कि स्कूलों में क्या-क्या भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। 18 से 24 नवंबर तक डीएम की ओर से गठित समिति भौतिक सत्यापन करेगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह में परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन अनंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के भौतिक सत्यापन के बाद उसकी सूची बोर्ड को भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed