फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The problem of local faults increased with the increase in heat

Sant Kabir Nagar News: गर्मी बढ़ने के साथ लोकल फाॅल्ट की समस्या बढ़ी

Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The problem of local faults increased with the increase in heat
गोलाबाजार में तारों को बदलते हुए बिजली कर्मचारी 
संतकबीरनगर। शहर में विद्युत आपूर्ति में सुधार का दावा बिजली निगम कर रहा है, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही यह दावा फेल नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि दिन में बार-बार लाइन ट्रिप हो रही है। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। यही नहीं लोकल फाॅल्ट की समस्या भी बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य शुरू कराया गया था। इसके तहत जर्जर तारों की जगह केबिल के तार लगाए जा रहे हैं, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को राहत मिल सके, लेकिन अब भी समस्या बनी हुई हैं। रविवार को दिन में कई बार लाइन ट्रिप होने से उपभोक्ता परेशान हुए। एक तो बिजली न रहने पर जहां लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है वहीं बिजली से चलने वाले उपकरण भी बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे विद्युत निगम को फरवरी तक ही जर्जर तारों व पोल को बदलना था, लेकिन अब भी अंसार टोला, पठान टोला सहित विभिन्न मोहल्लों में पोल गिराकर छोड़ दिया गया है। रविवार को मुखलिसपुर तिराहे के पास विद्युत कर्मी हाईटेंशन तार बदलने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed