फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The potholes on the overbridge are not filled, the service lane is also in bad condition

Sant Kabir Nagar News: नहीं भरे गए ओवरब्रिज के गड्ढे, सर्विस लेन भी खराब

Sun, 23 Mar 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The potholes on the overbridge are not filled, the service lane is also in bad condition
मुखलिसपुर चौराहे पर टूटी सर्विस लेन की सड़क।
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित मुखलिसपुर ओवरब्रिज पर बने गड्ढों को अभी तक नहीं भरा गया है। इसके चलते जहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, यही नहीं झटका खाने से वाहन भी खराब हो रहे हैं। झटके लगने से लोगों की कमर पर भी प्रभाव पड़ता है। दूसरी तरफ ओवरब्रिज की सर्विसलेन भी खराब हो चुकी है। इस लेन को भी बनाया नहीं गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मुखलिसपुर तिराहे पर फ्लाईओवर बना है। इससे होकर छोटे-बड़े वाहन आंबेडकरनगर, धनधटा, महुली, नाथनगर आदि क्षेत्र के लिए आते-जाते हैं। इस ओवरब्रिज की सड़क तो बन गई है, लेकिन जहां गार्डर लगे हैं, वहां बड़े-बड़े गैप हो गए हैं। इसके चलते वाहनों से आने-जाने के दौरान यात्रियाें को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गैप के स्थान पर वाहन का पहिया पड़ते ही यात्रियों को हिचकोले खाने की मजबूरी बनी हुई है। इस मार्ग पर बड़े वाहन भी आते-जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। गड्ढों के कारण यात्रियों को कमर दर्द की समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही वाहन भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के निवासी महेश जायसवाल, राम कुमार वर्मा आदि ने कहा कि ओवरब्रिज पर बने गैप को भरा जाना जरूरी हो गया है, ताकि यात्रियों की परेशानी दूर हो सके। इन लोगों ने बताया कि ओवरब्रिज की सर्विस लेन भी जर्जर हो गई है। जिससे आने- जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ दिनों पूर्व एक ट्रक ओवरब्रिज से उतरने के दौरान डिवाइडर से टकरा गया था। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुखलिसपुर तिराहा ओवरब्रिज पर गैप और गड्ढे भरे जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही सर्विस लेन की सड़क के चौड़ीकरण के लिए भी प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही यात्रियों को समस्या से निजात मिल जाएगी।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed